May 20, 2026
010101

सरकारी पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ, चार स्थानों पर लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार ने इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी उपखंडो मुख्यालयों पर 17 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ में आज अभियान प्रारंभ हो गया है और पहले दिन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड 1, जलदाय विभाग कार्यालय वार्ड 1, राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर व अंबेडकर भवन परिसर में पौधे लगाएं गए है। रोजगार सहायक गजेंद्र खत्री ने बताया कि साढ़े तीन हजार पौधे प्राप्त हो गए है व उन्हें लगाने का कार्य किया जा रहा है। खत्री ने चारों साइटों का निरीक्षण किया व श्रमिकों को पौधारोपण की उपयोगिता के बारे में बताया।

मोमासर में तपस्या अनुमोदना कार्यक्रम का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर तेरापंथ भवन में साध्वी श्रीसमन्वय प्रभा के सान्निध्य में 9 दिनों की तपस्या करने वाली कंचन देवी पटावरी की तपस्या अनुमोदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी ने मंगल पाठ सुनाते हुए तपस्या को भौतिक विषयों व आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग बताया। इस दौरान अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमन बाफना, मंत्री राकेश संचेती, किरण पटावरी, जगत पटावरी, चंदा बोथरा, जैन सभा उपाध्यक्ष अशोक पटावरी सहित साध्वी जीतयशा व संयमप्रभा ने भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी जागृतयशा ने किया।

जेपीएस में मिसाइल मैन को याद किया, श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल आज पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति में कलाम को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र पुष्पाजंलि अर्पित की। संस्था निदेशक कुम्भाराम घिंटाला द्वारा कलाम साहब के जीवन के प्रेरणीय प्रसंग बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यन्त देश की सेवा की और देश को तकनीकी रूप से विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय एमडी चन्द्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से मिसाइलमैन तक का सफर अनेक परेशानियां आई परंतु कलाम साहब ने कभी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और यही प्रेरणा विद्यार्थियों को उनसे लेनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सन्दीप गोदारा, विनोद कुमार, अंशु शर्मा, राजेश पुनिया, सत्यपाल सिंह, लक्ष्मण व कंचन आदि ने भी कलाम के जीवन के बारे में बताया।

एनएसयूआई के छात्रों ने लगाई हेल्प डेस्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एनएसयूआई ने राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आज चौथे दिन भी हेल्प डेस्क लगा कर प्रवेश लेने आये विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में सहायता की। छात्रों ने दस्तावेज संबंधित समस्याओं का निस्तारण भी करवाया। इस दौरान हेल्प डेस्क पर मनीष, अमित, सुभाष, रामदेव जाखड़, योगेश व मुकेश सिहाग मौजूद रहें।