May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2021। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ में किसान 12 बजे से 4 बजे तक रेल नहीं चलने देंगे। नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को तेज करने की घोषणा के साथ किसानो ने संपूर्ण स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा के पूनमचंद नेण और डॉ. विवेक माचरा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी किए गए कार्यकर्मों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में भी ट्रेन रोककर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन अनुशासनात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न किया जाएगा। दोनों ने क्षेत्र के किसानों से गुरुवार को रेल रोको आंदोलन में भाग लेने हेतु एकत्र होने का आव्हान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कृषि कानूनों का विरोध तेज करने की बात कही।