August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। 16 अप्रैल से शुरू होने वाली पांचवी ओर आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से तय किया गया था। भयंकर गर्मी में दोपहर की चिलचिलाती धूप में नोनिहालो के हाल बेहाल होने तय थे। ऐसे में पूरे राज्य में हुए विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने समय मे बदलाव कर दिया है। अब नए संशोधित आदेशो के अनुसार पांचवी की जो परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 तक होनी थी वह अब सुबद 7.30 से 10 बजे तक होगी। इसी प्रकार आठवी कक्षा की परीक्षा पहले 2 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे तक होनी थी लेकिन अब यह परीक्षा 10.30 बजे से 1.50 बजे तक आयोजित होगी।