






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। उपतहसील सूडसर में मंगलवार को शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन तीन ग्राम पंचायत टेऊ, सूडसर, दुलचासर की ओर से किया गया। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ा है। यह समस्त देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का पर्व है। उन्होंने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। बड़ी संख्या में ट्रेक्टरों के साथ उत्साही ग्रामीणों ने यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा सूडसर उपतहसील कार्यालय से रवाना होकर टेऊ-सूडसर, दुलचासर, गोपालसर गांव से होते दुलचासर ग्राम पंचायत भवन पहुंची। जहां पौधारोपण कार्यक्रम के साथ पूर्ण हुई। तिरंगा यात्रा में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, सूडसर उप तहसीलदार राजेन्द्र कुमार वैरवा, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, सूडसर सरपंच प्रतिनिधि कालुराम दुगरिया, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के देश भक्तों ने मंगलवार सुबह से तिरंगा फहराना प्रारंभ हो गया है। शानदार रैली का देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/ugxMv9toLPGJ37et/








