May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। कालूबास निवासी कैलाश तिवाड़ी देर रात श्रीडूंगरगढ़ से 80 किलोमीटर दूर सुजानदेसर में मिल गए है। बता देवें तिवाड़ी बीएसएनएल में कार्यरत है और बुधवार सुबह बीकानेर जाने का कह कर घर से निकले थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने लगातार उनकी तलाश जारी रखी। वे गुरूवार रात बीकानेर से आगे सुजानदेसर में मिल गए है। बीकानेर में रहने वाले सूर्यप्रकाश पारीक अपने मित्र श्रवण गहलोत से मिलने सुजानदेसर पहुंचे और लौटते हुए उन्हें कैलाश तिवाड़ी नजर आए। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के नियमित पाठक व साजन बोहरा के भांजे सूर्यप्रकाश ने टाइम्स की खबर की फोटो बोहरा को भेजी। तो बोहरा ने उनकी पहचान करते हुए अपने साथ लाने की बात कही। युवक ने तिवाड़ी को भोजन करवाया व रात करीब 2 बजे सकुशल उनके घर पहुंचा दिया। बोहरा सहित तिवाड़ी परिवार ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने सूर्यप्रकाश के प्रयासों के लिए उनकी सराहना करते हुए युवा शक्ति को अपने सामाजिक दायित्व निभाने के लिए आगे बढ़ कर योगदान देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात 2 बजे सूर्यप्रकाश पारीक ने कैलाश तिवाड़ी को पहुंचाया घर।