






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर में सर्किट हाऊस पहुंचे है और यहां जनसुनवाई कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ से विधायक ताराचंद सारस्वत बीकानेर पहुंचे है ओर मंत्री को फूल देते हुए उनका स्वागत किया। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षको की कमी को पूरा करने का आग्रह करते हुए जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण के बारे में प्रस्ताव लिए जाने पर चर्चा की। इस दौरान वहां विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, देवीलाल मेघवाल, नरेश नायक, भंवर जांगिड़, डॉ सिद्धार्थ असवाल, सवाईसिंह तंवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी साथ रहें। बता देवें मंत्री मदन दिलावर सर्किट हाउस में दोपहर 3:30 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में किया पूर्व मंत्री का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह के दादा व पूर्व मंत्री सरदार गुरजंट सिंह आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और प्रबुद्ध व्यवसायी राजकुमार बाफना ने उनका स्वागत किया। उनके साथ आए भूपेंद्रसिंह बराड़, जगतार सिंह, दुष्यंतसिंह, असविदंर सिंह, संजीव बेरड़, सतपाल विश्नोई का भी फूलमाला पहना कर स्वागत किया। वे आज सादुलशहर से जयपुर जा रहे थे व बाफना से मिलने मार्ग में श्रीडूंगरगढ़ में रूके। इस दौरान प्रीति बाफना, अशोक झाबक, तोलाराम दुगड़, गोरधन जाट, मोहम्मद तौफिक, टीएस हसन, नरेश प्रजापत, कमल नाई, सुभाष जाजड़ा व लाला झंवर मौजूद रहें।




