May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2023। एक महिला ने 8 नामजद व 2 अन्य के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए अपने खेत पर कब्जा करने के लिए मारपीट करने व चेन छीन कर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 4 फरवरी को आरोपियों ने उसके खेत से पट्टीयां चोरी कर ले गए तथा भूमि पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की व गले से सोने की चैन छीन कर ले गए। पीड़िता 27 वर्षीय पूनम पत्नी बबलू, पुत्री शिवराम ओड निवासी लोगवाला पीलीबंगा हाल निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ़ ने मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ललितसिंह और उसकी बहनें कंचन, परमादेवी, दुली, सुनिता निवासी कालूबास, नानूराम पुत्र चुनाराम ओड निवासी मुसानी हाल श्रीडूंगरगढ़, बुधराम पुत्र देवराम ओड निवासी सूरतगढ़ हाल श्रीडूंगरगढ़, लालचंद पुत्र भागूराम ओड निवासी बीकानेर हाल श्रीडूंगरगढ़ व अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है। बता देवें इस जमीन विवाद में इससे पूर्व में ललितसिंह ने 10 जनों के खिलाफ आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया था। दोनों पक्षों परस्पर मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच दर्ज कर ली है।