May 19, 2026
01

कोटासर की गौशाला में 101 मण तरबूज का भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में शनिवार को जेठ अमावस्या पर दानदाताओं के सहयोग से सामूहिक 101 मण तरबूज का भंडारा किया गया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने हवन संपन्न करवाया जिसमें श्रद्धालुओं ने गांव में सुख समृद्धि की कामना करते हुए घी खोपरे की आहुतियां दी। भंडारे में श्यामसुंदर सुथार दुलचासर परिवार की ओर से गुड़ व सब्जी गौवंश को खिलाई गई। वहीं श्यामसुंदर मोटियार पलाना, गोवर्धनसिंह राजपुरोहित भोजास, मां कामाख्या गौसेवा मित्र मंडल, समीर दुजारी, प्रहलाद सुथार दुलचासर, रिछपाल धारणिया सावंतसर, दिवंगत मालसिंह थानक भोजास के परिवार से, रामेश्वरलाल छड़िया व अजय कुमार, कुचौर, राजेंद्रकुमार जोशी गंगाशहर, अनमोल पौना भीलवाड़ा, गणेशमल नांगल दुलचासर, मीनादेवी जोशी गंगाशहर, पृथ्वीसिंह राठौड़ हाडला, बजरंगसिंह हंसावत मिंगसरिया, प्रेमसिंह पड़िहार दुलचासर, मनोहर बाई, मोहनसिंह चौहान, किशोरसिंह रूपावत, मालाराम जोशी, मांगीलाल सुथार, अमरसिंह पड़िहार कोटासर, बंशीलाल धारणियां सावंतसर के सहयोग से भंडारा संपन्न हुआ। वहीं युवा ओमसिंह भाटी, जेठूसिंह चौहान, इंदू सारण, नखत सिंह, कुशाल सिंह सहित अनेक युवा भंडारा वितरण में सहयोगी बनी। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का जताया आभार।


दानदाता मोहता ने समिति को सौंपा 21 क्विंटल चुग्गा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को दानदाता श्रीभगवान मोहता ने शनि अमावस्या पर 21 क्विंटल चुग्गा सौंपा। समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर पंछियों के लिए चुग्गे की व्यवस्था की जा रही है। समिति सदस्यों ने सेवा के लिए सदैव तत्परता से सहयोग देने के लिए मोहता परिवार का आभार जताया। सदस्यों ने कहा कि सहयोगी परिवारों के सेवा भाव से ही क्षेत्र में विस्तृत रूप से समिति द्वारा विभिन्न सेवाओं का संचालन हो रहा है।


युवा विकास समिति ने सामूहिक सहयोग से अमावस्या पर की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर की युवा विकास समिति ने शनि अमावस्या पर सामूहिक सहयोग से गौसेवा का आयोजन संपन्न किया। समिति सदस्यों ने सहयोगी रामनिवास सुथार, बीरबलराम सियाग, पूनमचंद सुथार, श्रवणराम सियाग, राजेश सियाग, सुल्तानसिंह शेखावत, हरिराम सुथार, मुखराम गोदारा, रामप्रताप गोदारा, प्रेमसिंह, जगदीश सियाग, अज्जूराम भूंवाल, छोटूराम सियाग, पुरखाराम, सीताराम सुथार, किसनाराम नायक, करणीसिंह, भंवरदास स्वामी, हीराराम हुड्डा, हरलाल सियाग, रामरतन रोलन, सोहनराम सिहाग, जगदीश नाई, श्रवणराम गोदारा, भूराराम रोलण, गुलाराम सियाग, विजय कुमार, रामचन्द्र सिंहमार, दीपाराम सियाग, सुगनाराम गोदारा, सहीराम सियाग, कैलाशचंद्र नाई, सुरजाराम रोलन, परमाराम रोलन, सुनील पंवार, श्रीराम सिहाग, जेठूसिंह राठौड़, प्रतापसिंह, जयपालसिंह, मूलाराम सियाग, मेघाराम साहु, हुकमाराम सियाग, रामरख सियाग, नानूराम सियाग, परमाराम भोपा, उदाराम नायक, तेजकरण सिमार, किसनाराम नायक, दिनेश सियाग, भूराराम गोदारा, लालाराम, भादर सिंह, ओमकंवर, रामप्रकाश सियाग, भागीरथ रोलन, रामगोपाल सुथार, मालाराम सियाग, हरलाल सियाग, ओमप्रकाश सारण, जितेंद्र सिंह, शिवकुमार सुथार का आभार जताया। समिति सदस्यों ने गांव के हर घर को गौसेवा से जुड़ने का आग्रह किया।


दुलचासर गौशाला में हुआ हवन व गौपूजन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनि अमावस्या को दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में हवन व गौपूजन के आयोजन संपन्न हुए। पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न करवाया। हवन में शिवरतन मोहता, सत्यनारायण मूंदड़ा, भागीरथ महिया, शिवकुमार मूंदड़ा ने परिवार सहित हवन में आहुतियां दी व गांव में सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं की। समिति सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि औंकारमल मूंदड़ा, राजूराम महिया दुलचासर, ओम सोनी सूडसर, शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़, दुलचासर निवासी कालूसिंह पड़िहार, कुन्दनमल मूंदड़ा, सीताराम मूंदड़ा, बजरंगलाल सुथार, दिलीप मूंदड़ा, देवीदयाल मिमाणी सरदारशहर, लक्ष्मीनारायण प्रकाश लोहिया श्रीडूंगरगढ़ के सहयोग से गौसेवा में भंडारा किया गया। समस्त गौवंश को पौष्टिक आहार खिलाया गया। वहीं नर्मदादेवी मूंदड़ा ने वितरण में सेवाएं दी। समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।