May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा और कोरोना बढ़ने के कारण त्योहारी भीड़ में संक्रमण ओर अधिक फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को 29 सैम्पल लिए गए थे। इनमे से 12 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना की जांच केवल सप्ताह में एक ही दिन हो रही है और इस कारण कोरोना संदिग्ध रोगियों को बीकानेर जाकर सेम्पल करवाने पड़ रहे हैं और ये आम रोगियों के लिए बेहद खर्चीला पड़ रहा है। क्षेत्र में कोरोना बढ़ने के बाद त्योहारों के दौरान लोगो को ओर अधिक जागरूकता के साथ मास्क की अनिवार्यता रखने की जरूरत बढ़ गयी है।