






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2020। कोरोना संक्रमण श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की घनी आबादी सहित बाहरी कालोनियों में ओर गांवो में भी अपने पैर पसार रहा है। गुरुवार को आये 12 नए कोरोना रोगी कस्बे के चारो मोहल्लों सहित बॉम्बे कॉलोनी, गांव कितासर के निवासी हैं। आज आयी रिपोर्ट में कस्बे के वार्ड 10 में 38 वर्षीय पुरुष, 13 में 67 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय महिला, वार्ड 19 में 35 वर्षीय पुरुष, 20 में 46 वर्षीय पुरुष, वार्ड 25 में 60 वर्षीय महिला, 27 में 67 वर्षीय पुरुष, 29 में 35 वर्षीय पुरुष, 30 में 28 वर्षीय युवक ओर बॉम्बे कालोनी में 27 वर्षीय युवक ओर गांव कितासर भाटियान के वार्ड 2 में 61 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। इनके अलावा बीकानेर के जेएनवी कॉलोनी निवासी एक 55 वर्षीय कर्मचारी भी श्रीडूंगरगढ़ में संक्रमित रिपोर्ट हुवा है।



