May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना के 331 एक्टिव केस है और शनिवार को तीन मौतें भी हो चुकी है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और गांवो तक पहुंच गया है। ऐसे में बिग्गा सरपंच ने गांव के युवाओं की टीम बना कर कोरोना से सुरक्षा के प्रयास प्रारंभ किए है। बता देवें आज रविवार को भी क्षेत्र में टीकाकरण जारी रहेगा और 13 स्थानों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन होगा। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी सहित गांव लालासर, उदरासर, जेतासर, बिग्गा बास रामसरा, धर्मास, कल्याणसर नया, लिखमीसर उतरादा, दुलचासर, जोधासर, दुसारणा पंडरिकजी, बींझासर में टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कोरोना प्रकोप को कम करने के लिए नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज जांच शिविर का आयोजन कहीं नहीं होगा।