May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-09-01 at 09.46.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2020। राजस्थान में आज सभी सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश रहेगा। इस आशय के आदेश सरकार ने जारी किये हैं। बता दें, कल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया था, जिसके बाद देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में आज राजकीय अवकाश रहेगा। आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार होगा।
इस दौरान आज सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि इस आशय का आदेश जारी हुआ है।