May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2021। लखासर टोल पर कांग्रेस सरकार के मंत्री भंवरसिंह भाटी पहुंचे है और भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान अपनी खेती बाड़ी देखे या सड़कों पर आंदोलन करें। किसानों के खेत चौपट हो रहें है और केन्द्र सरकार अपने स्वार्थों पर अड़ी है। पूरे जिले से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहें है और श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में शाहजहांपुर भी रवाना हो रहे है। भाटी ने कहा कि सरकार को कृषि बिलों को लौटा कर किसान हित में फैसला करना चाहिए। विधायक ने कहा कि इन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे राज्य सहित देश भर में किसानों का विरोध हो रहा है। जगह जगह किसान आंदोलन को समर्थन दे रहें है और शीघ्र सरकार को फैसला लेकर सड़क पर उतरे किसानों को घर लौटाना चाहिए। बता देवें आज यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में किसानों ने लखासर टोल को टोल मुक्त करवा दिया है और गुरूवार को क्षेत्र के किसान आड़सर टोल को मुक्त करवा कर आंदोलन को समर्थन देंगे। लखासर टोल पर बड़ी संख्या में गांवो से किसान पहुंचे और किसान एकता के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस सरकार के मंत्री भंवर सिंह भाटी लखासर टोल पहुंचे व किसानों के पड़ाव को संबोधित किया।