






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की इस विशेष पेशकश में आप पढे सकते है क्षेत्र में आज होने वाले विशेष आयोजनों के बारे में, जिससे आप भी अपनी रूचि के आयोजन में शामिल हो सकें।
सूडसर हनुमानजी मंदिर में मेला आज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर में स्थित प्रसिद्ध मनसापूर्ण हनुमानजी मंदिर में बालाजी का विशाल मेला मंगलवार को भरेगा। मंगलवार को मंदिर में बालाजी का विशेष श्रृंगार व पूजा-अर्चना, जागरण, महाआरती व जोत दर्शन के कार्यक्रम होंगे। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा और मेले में सैंकड़ो दर्शनार्थी बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगेगें। मेले के दौरान मंदिर परकोटे को विशेष रोशनी से सजाया गया है। मेले के बाहर अनेक अस्थाई दुकानें भी सजी है और मंदिर समिति द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई है।
पीबीएम में महापुरूष समारोह समिति द्वारा नवीनीकृत प्रसूति गृह का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरूष समारोह समिति द्वारा जिले के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में प्रसूति गृह का नवीनीकृत कार्य पूरा करवाया गया है। समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी सहित अन्य सदस्यों व पीबीएम के डॉक्टर टीम के साथ मंगलवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा।



