May 21, 2026
000000000

श्रीराम मंदिर प्रांगण में उल्लास के साथ श्रद्धालु मनाएंगे राधाष्टमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर प्रांगण में राधिका सत्संग मंडली के बैनर तले शाम 3 बजे से महिला शक्ति द्वारा राधा रानी का प्राकट्य दिवस पर रंगारंग आयोजन किया जाएगा। भजन कीर्तन के साथ राधा सजाओ व लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राधा सजाओ में नन्हीं बालिकाएं राधा के रूप में सज धज कर आएगी वहीं महिलांए लड्डू गोपाल का श्रृंगार भी राधा वेष में करके लाएंगी। प्रतियोगिता में विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कुछ विशिष्ट महिला शक्ति का भी सम्मान किया जाएगा। वहीं अनेक भजन गायक भजनों की प्रस्तुतियां देगी, ढोल नगाड़ो के साथ राधा प्राकट्य दिवस की बधाईयां बांटी जाएगी। मंडली की महिलाओं ने सभी महिला संगठनों से संपर्क कर राधा उत्सव में आने का निमंत्रण दिया है। वहीं मंडल की सदस्य महिलाएं उत्साह के साथ उत्सव के आयोजन की तैयारी में जुटी है।
जेपीएस में सेमीफाईनल मुकाबले आज, दर्शकों के लिए की छांव की व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सरदारशहर रोड स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में चल रही 17 वर्षीय बालिका जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आज सेमीफाईनल मुकाबले खेले जा रहें है। सेमी फाइनल में बालिका खिलाड़ियों ने अपना दम खम जीत के लिए झोंक दिया है। आयोजक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि आयोजल स्थल पर दर्शकों के लिए विशेष छाया व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी बालिकाओं का हौसला बढ़ाने व मैच देखने पहुंच रहें है।