






पूनरासर संघ धुमधाम से रवाना होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात झूलेलाल मंदिर में स्थानीय कलाकार मुकसा बिग्गा व अशोक पुजारी द्वारा बाबा का संगीतमय सुदंरकांड का पाठ किया गया। राम भरोसे पूनरासर पैदल यात्री संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिंधी कॉलोनी वासियों सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। रवि रिझवानी ने बताया कि आज शाम 4 बजे झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से संघ रवाना होगा। चुन्नु खटनानी व हर्ष लालवानी ने बताया कि संघ मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार से निकलेगा। रात भर में संघ के पदयात्री पूनरासर पहुंचेगे और कल सुबह बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगेगे।
अनेक पदयात्रियों के जत्थे होंगे रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के अतिरिक्त भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी पूनरासर धाम के लिए आज रवाना होंगे। जयकारों के साथ ध्वजा लेकर अनेक जत्थे पूनरासर पहुंच कर बाबा के दर्शन करेंगे।



