May 21, 2026
000000000

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में इसी मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में रहने वाले चंद्रभान चंद्राणी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई 55 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र दिवंगत रामचंद्र सिंधी ने शनिवार रात 9 बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा रविवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच एसआई रेणुबाला को दी गई है।
युवक ने लगाया फंदा, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में कचौर आथुणी निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके बड़े भाई 29 वर्षीय विशाल पुत्र विजयपाल जाट ने रविवार सुबह करीब 11.30 बजे कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग की जांच एसआई संदीप कुमार को दी है।
चाय बनाते हुए झुलसने से महिला की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में तखतपुरा निवासी राजूराम पुत्र छोटूराम नायक ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को उसकी माता 64 वर्षीय परमेश्वरी देवी गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय जल गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और ईलाज के दौरान शनिवार रात 8 बजे मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को दी है।