






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के लिए मामले में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सर्वप्रथम व लगातार जारी टोकन की सूची सार्वजनिक करने का मुद्दा उठाया। जिसपर गौर करते हुए जिला प्रशासन टोकन की सूचियां सार्वजनिक करने के आदेश उपखंड मुख्यालयों को दिए है। सूची में पंजीयन के साथ खसरा नंबर व राजस्व हल्के का नाम भी होगा। सूची में पंजीकरण व गिरदावरी के संबंध में किसी किसान को कोई शंका शिकायत होगी, तो वे तहसीलदार, उपखंड अधिकारी व या सहकारी समिति के जनरल मैनेजर को सूचना दे सकेंगे। उसके बाद जांच शिकायत की पूरी जांच की जाएगी। जिला कलेक्टर ने पांच दिन में गलत आधार पर हुए पंजीयनों को किसानों को तुलवाई दिनांक आवंटित होने से पहले रद्द किए जाने अनुशंषा दिए जाने के निर्देश दिए है।
हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी सूची चस्पा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने पंचायत समिति को निर्देश देते हुए सूचियां भेज दी है जिससे हर ग्राम पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड पर उस गांव की सूची का प्रकाशन कर चस्पा किया जाएगा। किसान व ग्रामीण स्वयं सूची का अवलोकन कर सकेंगे। कोई गलत व निराधार टोकन होने पर ग्रामीण शिकायत कर सकेंगे, जिसकी जांच की जाएगी।
हर खरीद केंद्र पर राजस्व कार्मिक की होगी तैनाती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को हर खरीद केंद्र पर राजस्व कार्मिक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए है। जिससे गिरदावरी व खरीद के समय किसान द्वारा प्रस्तुत गिरदावरी का मिलान किया जा सकें। ये कार्मिक ही मिलान कर तुलवाई करवाएंगे।
हर ब्लॉक पर पांच से दस हजार टोकन वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने पिछले दिनों उपखंड अधिकारियों को आदेश दिया था कि वे खेत में पहुंचकर फसल का फिजिकल वेरिफिकेशन करें। हर उपखंड मुख्यालय पर पांच से दस हजार टोकन का वितरण है। इतने खेत में पहुंचकर पटवारी फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कर सके। ऐसे में अब जिला कलेक्टर ने उन लोगों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्होंने टोकन प्राप्त किए हैं। इस लिस्ट को कोई भी किसान पंचायत मुख्यालय भवन के नोटिस बोर्ड पर देख सकता है। अगर उसके खेत की गलत रिपोर्ट की गई है तो इस आशय की शिकायत तुरंत की जा सकेगी। अगर कोई भी रिपोर्ट गलत पाई जाएगी तो फर्जी टोकन प्राप्त करने वाले के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर करवाई जाएगी। इसके साथ ही ई मित्र संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।



