






कोमल पारीक ने सीए की फाइनल परीक्षा में पाई सफलता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। परिणामों में कालूबास निवासी कोमल पारीक पुत्री शिवरतन पारीक ने 304 नबंर के साथ सफलता हासिल कर ली है। उनकी सफलता से परिवार में उत्सव का माहौल छाया है। शिवरतन पारीक ने बताया कि कोमल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और बोर्ड कक्षाओं में भी टॉपर रही। कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। कोमल को परिजनों, जानकारों व मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

अनीता गोदारा AIIMS भटिंडा में नर्सिंग ऑफिसर पद पर हुई सलेक्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर निवासी अनीता गोदारा पुत्री दिवंगत महीपाल गोदारा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भटिंडा में नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार में हर्ष व गर्व का माहौल छा गया है। परिजनों ने बताया कि अनीता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते ये उपलब्धि हासिल की है। अनीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों एवं गुरूजनों को दिया है। परिजनों, शिक्षकों एवं मित्रों ने अनीता इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।




