






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। आज मोमासर बास में आयोजित करणी कथा में गौसेवा की महिमा बताई वहीं कोटासर में आयोजित कथा में कृष्णो जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथाओं में भाग लिया व भक्तिरस का आंनद लिया।
गौ सेवार्थ आयोजित कथा में उमड़े श्रृद्धालु, गौसेवा की बताई महिमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में श्रीकरणी मंदिर के प्रांगण में गौ सेवार्थ आयोजित श्रीकरणी कथा में आज तीसरे दिन कथा वाचक डॉ करणी प्रताप ने गौसेवा की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि करणी माँ ने गौ माता की सेवा में जीवन समर्पण कर मानव जाति को गौरक्षण का संदेश दिया। कथा के दौरान राव काना के घमंड को चूर चूर करने व उसके वध की कथा का विस्तार से प्रभावी वाचन किया तो श्रद्धालुओं ने श्रीकरणी के जयकारे लगाएं। किन्नू बन्ना ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तिमय माहौल कर दिया। कथा में भाग लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहें है और गौसेवार्थ सहयोग भी दे रहें है।

कोटासर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, गूंज उठे जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर के भोमिया जी मंदिर में आयोजित कथा में आज पांचवे दिन कृष्ण जन्म की कथा का वाचन किया गया। कथा स्थल को सजाया गया व कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। कथा वाचक पंडित चंद्र मोहन पंचारिया ने नंद घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की भजन गाया तो श्रद्धालु कृष्ण के जयकारों के साथ पांडाल में झूम उठे। उत्सव का आनंद लेने बड़ी संख्या में कोटासर गांव के श्रद्धालु पहुंचे साथ ही पड़ौस के गांव दुलचासर से गोविंदराम, मोहनराम, देवीलाल, हुकमाराम महिया, जगदीश सिंह पड़िहार, विजय सिंह राठौड़, भागीरथ नाई, नानूराम नायक, श्रीभगवान नाई, दुसारना से पूर्व सरपंच भंवरलाल, तोलाराम, मोहनराम, शिवलाल गोदारा, तोलाराम सरस्वती हेमासर, ख्यालीराम माली श्रीडूंगरगढ़, सांवतसर किशनलाल, मनीराम, रामेश्वरलाल बुडीया गोपालसर से पहुंचे व कथा श्रवण में भाग लिया।




