May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2023। हार और जीत नहीं बल्कि खेलना और सीखना जीवन में विशेष है। खिलाड़ी आपस में खेलते हुए सहयोग और आपसी सामंजस्य सीखते है जो जरूरी सबक है। ये बात भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने ताल मैदान में तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को सम्मानित करते हुए कही। प्रतियोगिता संयोजक सरस्वती उमावि के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र चूरा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में आज फाइनल खेला गया जिसमें राउमावि तोलियासर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राउमावि श्रीडूंगरगढ़ को 105 रन का लक्ष्य दिया। तोलियासर की टीम ने मैच जीत लिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहें व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में हेमनाथ जाखड़, मुखदास स्वामी, ईसर राम, गोविन्द राम, भगवानसिंह तंवर शामिल रहें।