May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के माध्यम से पट्टे दिलवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित धरनार्थियों ने अब भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। धरनार्थी शुक्रवार को धरनास्थल से नारेबाजी करते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक पहुंचें एवं उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शुक्रवार तक मांगें पूरी नहीं करने पर शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में गौरव टाडा, भंवरलाल प्रजापत, रोहिताश सारण, अलीशेर काजी, अकबर खान, कमल सोनी, शहजाद धोबी, हसन काजी, चुन्नीलाल टाडा, मोहम्मद, रामेश्वरलाल गोदारा, अजीज काजी, बादशाह, सदर साहब, जाकिर, असलम, हसन, युसूफ, कालू, पवन मीणा, शिवप्रसाद, नारायण, राजूराम, मामराज, कालू छिम्पा, याकूब चेजारा, जाकिर धोबी, काशीराम तावनियां, सुफीयान धोबी, सोहन सारण, मोतीराम सिहाग, लूणाराम सिहाग आदि मौजूद रहे। विदित रहे के अनिश्चितकालीन धरना नगरपालिका के आगे दस दिनों से चल रहा था एवं रात दिन ये धरनार्थी धरने पर ही मौजूद रह रहे है।