May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सिंतबर 2022। क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खबर आई है। विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा कल श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि शर्मा कल पंचायत समिति सभागार में एक बजे दिव्यांगजनों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इस दौरान शर्मा द्वारा दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे। भाटी ने क्षेत्र के नागरिकों से सभी दिव्यांगजनों तक ये समाचार पहुंचाने की अपील की है जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।