May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2022। छात्र संगठन एबीवीपी सरदारशहर में श्रीडूंगरगए़ क्षेत्र के युवाओं का खासा दबादबा रहता है। मोमासर आडसर सहित आस पास के गांवो के अनेक विद्यार्थी निकटवर्ती सरदारशहर में अध्ययन करते है और ये छात्र राजनीति में अपनी खासी दखल भी रखते है। इसी बुते पर यहां के छात्रों ने एसबीडी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर भी क्षेत्र के युवा को चुना। आज सरदारशहर में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् की नगर बैठक संपन्न हुई जिसमें मोमासर के युवा हरिओम सुथार को नगर सहमंत्री तथा कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष इसी गांव के विक्रम सिंह को बनाया गया। दोनों युवाओं को संगठन में ये जिम्मेदारी मिलने पर मोमासर के बाबूलाल गर्ग, सीताराम सुथार, मोहित शर्मा, हरीश खटीक, आशीष चोटिया, पवन सैनी, ओम बाफना, बनवारी प्रजापत, राजेश राजपूत ने बधाई दी और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्ररेणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर में हुई नगर बैठक में अशोक व विक्रम को दी जिम्मेदारी।