May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। भादवे की चौदस के दिन मंगलवार को क्षेत्र के गांव बिग्गा में विश्वरक्षक बाबा भैरव मंदिर में विशाल मेला भरेगा। मंदिर का 27वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा और सुबह 10.30 बजे रोटे का भोग लगाया जाएगा। बिग्गा में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया है और पूरे मंदिर प्रांगण को फुलों व गुब्बारों से सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा रहा है। यहां कल सुबह से देर रात तक हजारों जातरू दर्शन करेंगे। बिग्गा धाम पुजारी भगवानाराम सेवग ने बताया कि 101 किलो रोटे का भोग लगेगा और प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। मंगलवार रात मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन होगा जिसमें महावीर सांखला एडं पार्टी, नागौर द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर गांव तोलियासर के भैरव मंदिर में भी सजावटें की गई है। यहां भी कल रोटे का भोग लगेगा व रात्रिजागरण में बीकानेर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ शहर से बिग्गा व तोलियासर बड़ी संख्या में पैदल यात्री दर्शन करने पहुंचेगे।