May 21, 2026
डॉ. असवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में गले का जटिल ऑपरेशन किया, मरीज दी दुआ, जाने पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2021। ईएनटी के रोगियों के लिए शुभ समाचार है कि अब नाक कान गले के रोगों के अनुभवी डॉक्टर अविरल असवाल की सेवाएं क्षेत्र में उपलब्ध उन्हें नियमित उपलब्ध हो सकेगी। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर श्रीडूंगरगढ़ में सेवा दे रहे डॉ. अविरल ने आज गांव आलसर की निवासी 30 वर्षीय गौरादेवी पत्नी अनोपाराम सुथार के गले की गांठ का सफल ऑपरेशन किया। डॉ असवाल ने बताया कि गौरादेवी इस गांठ की वजह से काफी परेशान रही और आज उनका सफल ऑपरेशन कर दिया गया जिससे उन्हें राहत मिली है। गौरादेवी ने अपनी नम आंखों से व परिजनों ने डॉ. सहित स्टाफ का आभार जताया। परिजनों ने इलाज के लिए बीकानेर नहीं जाने से अपना समय व साधन बचने की भी खुशी जताई। बता देवें डॉ. असवाल पीबीएम के पूर्व चिकित्सक है व अब कस्बे के तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में नियमित सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 30 वर्षीय गौरादेवी के गले की गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. अविरल असवाल ने गले की गांठ निकाल कर मरीज को राहत दी।