






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। सिंधी समाज द्वारा कल शाम श्रीझूलेलाल मंदिर में संत कंवरराम जीवनी पर सिंधी नाटक का आयोजन होगा व परसों असू चंड महोत्सव का आयोजन होगा। रवि रिझवानी ने बताया कि सोमवार शाम सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी की अगुवाई में कला साहित्य एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के तहत राजस्थान सिंधी अकादमी व नययुवक कला मंडल बीकानेर की ओर से झूलेलाल मंदिर में शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक संत कंवराराम जीवनी पर कलात्मक नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। बीकानेर के प्रसिद्ध सिंधी लेखक सुरेश हिन्दुस्तानी टीम के साथ शामिल होंगे। मंत्री अशोक वासवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर को 71वां असू चंड महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार सुबह 8 बजे झूलेलाल झंडारोहण, 10 बजे कन्या भोज, शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 6 बजे झूलेलाल आरती, 6.30 बजे जुलूस, व 8.30 बजे भंडारे के आयोजन होंगे। समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने बताया कि असू चंड भगवान झूलेलाल के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाने वाला सिंधी समाज का पारंपरिक पर्व है। जिसमें पूरा समाज उत्साह के साथ शामिल होगा। समाज के युवा व महिला मंडल समारोह की तैयारियों में अपनी सेवा व सहयोग देने के साथ जुटे है।




