






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के दुलचासर गांव के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर रविवार को रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते इस जीएसएस से जुड़े 9 गांवों में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए निगम के जे.ई.एन. वसीम भियानी ने बताया कि दुलचासर गांव के 132 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य के चलते साथ रविवार को इस जीएसएस से जुड़े गांव टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, पूनरासर गांव की घरेलू एवं कृषि बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।



