






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेन्टर में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक निःशुल्क नेत्र रोग जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सालय के प्रबंधक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि इस शिविर में एम्स नई दिल्ली से प्रशिक्षित नेत्र रोग विशेषज्ञा डॉ. चंचल गुप्ता अपनी सेवाएं देगी। निःशुल्क जांच के बाद चयनित रोगियों की रियायत दर पर सर्जरी की जाएगी।



