






सुरजनसर की किशोरियों ने लगवाया कैंसररोधी टीका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर की करीब एक दर्जन जागरूक किशोरियों ने उदरासर पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण करवाया गया। सुरजनसर एएनएम कविता चौधरी व शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से एक दर्जन बालिकाओं को जागरूक किया गया। चौधरी ने बताया कि बालिकाओं और उनके अभिभावकों को इसके फायदे समझाए गए। उदरासर पीएचसी पर डॉ अभिलाषा चौधरी की निगरानी में टीकाकरण किया गया। डॉ चौधरी ने एएनएम कविता के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों से जागरूकता अपनाते हुए 14 से 15 साल की किशोरियों का टीकाकरण करवाने की अपील भी की।

सुरजनसर के ग्रामीण पहुंचे एईएन कार्यालय, मांगा पानी, मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। सुरजनसर के ग्रामीण आज शाम अंधेरा हुए गांव से एकत्र होकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और विभागीय अधिकारी से पानी मांगा। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कार्यालय में जमकर रोष जताया। शर्मा ने बताया कि दिन भर हम अधिकारियों से संपर्क करते रहें व शाम तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर हम यहां पहुंचे है। उन्होंने बताया कि गांव में 2 ट्यूबवेल चल रहें है और 2 खराब है। इन खराब ट्यूबवेलों के कारण गांव की पेयजलापूर्ति गड़बड़ा गई है और ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। शर्मा ने बताया कि एईएन कैलाश वर्मा ने गुरूवार सुबह मौके पर पहुंच कर मामले को देखने व शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने परसों तक ट्यूबवेल ठीक नहीं होने पर बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही।
तोलियासर में 4 मई से होगा नि:शुल्क योग व एक्युप्रेशर शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में 4 मई 2026 से 13 मई 2026 तक नि:शुल्क योग व एक्युप्रेश शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिवंगत पोकरराम व भंवरीदेवी राजपुरोहित की स्मृति में इस 10 दिवसीय शिविर का आयोजन भैरव नंदी गोपाल गौशाला में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। शिविर में राजपुरोहित परिवार का सहयोग होगा। शिविर संयोजक डॉ ललितकुमार सोमाणी ने बताया कि शिविर में लकवा, पोलियो, गठिया, दमा, आंव, मोटापा, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, माईग्रेन, साईनस, साईटिका, र्स्पोडलाइटिस, एसीडिटी, ब्लड प्रेशर, मासिक धर्म की तकलीफ आदि रोगों के निदान के लिए उचित तकनीक से ईलाज किया जाएगा। शिविर के प्रचार प्रसार के लिए बुधवार को राजाराम राजपुरोहित के निवास पर पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान खींवसिंह राजपुरोहित नोरवा पाली, मुलसिंह, गणेश सिंह, ओमसिंह, बाबूलाल, नरपतसिंह मौजूद रहें। राजाराम राजपुरोहित ने सभी का आभार जताया।




