






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बीरमसर निवासी परमेश्वरी जाट ने कस्बे के मोमासर बास निवासी अपने ति हडमान, ससुर रामरख एवं सास जीवणी देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी परमेश्वरी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 21 जून 2019 को हुआ था एवं तभी से आरोपी कम दहेज का ताना देते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने दो लाख रुपए नकदी एवं पीहर के खेत में से पांच बीघा जमीन दिलवाने की मांग उसे प्रताड़ना दी। आरोपी के साथ से उसे एक पुत्र एवं एक पुत्री हुए और आरोपियों ने करीब छह माह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने उसके पुत्र को अपने पास रख लिया एवं उसका स्त्री धन हडपते हुए पुत्री के साथ उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई मोहनलाल करेगें।



