May 20, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। बिना नबंर का एक ट्रैक्टर हाइवे पर तेज आवाज में गाने बजाते दौड़ा तो पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान ट्रेक्टर जब्त कर मामला दर्ज किया और चालक को पकड़ लिया। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम कांस्टेबल अनिल कुमार, कमल किशोर, अनील कुमार के साथ वे गश्त पर निकले। शाम करीब सवा पांच बजे झंवर बस स्टैंड की ओर से एक लाल रंग का बिना नबंर का ट्रेक्टर तेज आवाज में गाने बजाते हुए निकला। थाने के सामने ही उसे रोका और पुलिस ने चालक पुदंलसर निवासी 35 वर्षीय रामनिवास जाट को पकड़कर थाने पहुंचाया। थाना भवन व पंचायत समिति में सरकारी कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई। मामले की जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी गई है।