May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 1.32.57 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। राजस्थान की धरती पर अनेक ऐसे योद्धाओं ने जन्म लिया है जिनकी गौरव गाथाएं आज भी समाज के कानों में गूंजती है। ऐसे ही प्रेरणादायक इतिहास पुरूष वीर दुर्गादास राठौड की जन्म जंयति आज श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा महेश भवन बिग्गा बास में समारोह पूर्वक मनाई गई है। वक्ताओं ने आज की युवा पीढ़ी को 13 अगस्त 1638 को सालवा में जन्म लेने वाले दुर्गादास की उज्ज्वल कीर्ति से व उनके जीवन प्रसंगो से प्ररेणा लेने की बात कही। समारोह के मुख्य वक्ता रेवंतसिंह पाटोदा ने राठौड़ की जीवनी के अनेक प्रेरक प्रसंग बताते हुए कहा कि इतिहास पुरूष एक जाति या एक समाज के नहीं पूरी मानव संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने समाज में संस्कारों के बीजारोपण के लिए संघ से जुड़ने व संघ की शाखाओं में युवाशक्ति को भेजने का आग्रह किया। पाटोदा ने राठौड़ के जीवन से देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन पूरी निष्ठा करने की सीख लेने की बात कही। इस दौरान एडवोकेट भरतसिंह राठौड व भाजपा नेता छैलूसिंह शेखावत ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। राठौड़ ने पु. तनसिंहजी जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 28 जनवरी 2024 को दिल्ली में विशाल आयोजन में मनाने के बारे में पूरी जानकारी दी व शेखावत ने उपखंड से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान उपस्थित जनसमूह से किया।

ये रहें मौजूद, गांव गांव से पहुंचे सदस्य। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीक्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भरतसिंह राठौड़, बीकानेर संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखसर, प्रांत प्रमुख बीकानेर उत्तर शक्ति सिंह आशापुरा, उम्मेदसिंह सुल्ताना, सभा के बीकानेर संभाग अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया, भंवरसिंह उदत्त, भाजपा नेता छैलूसिंह शेखावत, पार्षद विक्रम सिंह, धीरदेसर चोटिया सरपंच समुद्र सिंह, जोधासर भंवरसिंह चंद्रावत, भागीरथ सिंह, झंझेऊ शेरसिंह, जगमाल सिंह, शैतान सिंह कितासर, भगीरथ सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण ढाका मिंग्सरिया, सोनियासर सवाईसिंह बरजांगसर, सवाईसिंह, प्रेमसिंह, किशनलाल जोशी, बजरंग लाल मुंड,  जाखासर नया से करणीसिंह, लालसिंह, प्रह्लाद सिंह, भंवर सिंह, आशु सिंह, लक्ष्मण सिंह, केऊ से भंवर सिंह, महावीर सिंह, पूर्व सरपंच रतनसिंह,  कोडमसर से अगरसिंह, सरपंच शेरसिंह, दुलचासर से छैलूसिंह, गोपालसर से सुमेरसिंह, इंदपालसर से देवीसिंह, विजयसिंह, पुण्दलसर से जुगलसिंह, हजारीसिंह, सोहनसिंह, गिरधारी सिंह, मेघसिंह, विक्रम सिंह कोटडिया, धीरदेसर से हरिसिंह, दुर्गादत्त, नारायणसिंह, सहित अनेक गांवो से बड़ी संख्या में संघ सदस्य मौजूद रहें। इस दौरान अनेक समाजों के नागरिकों ने समारोह में भाग लिया व वीर दुर्गादास राठौड़ को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री क्षत्रिय युवक संघ के बैनर तले सैंकड़ो सदस्यों ने मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ जयंति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एड भरतसिंह राठौड़ व भाजपा नेता छैलूसिंह शेखावत ने सभी का स्वागत किया व आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे उपखंड से पहुंचे बड़ी संख्या में सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खचाखच भरा है सभागार, सभी ने वीर दुर्गादास के प्रति जताया सम्मान, दी श्रद्धाजंलि।