






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2023। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान से बड़ी खबर सड़क चलते एक ट्रक में आग लगने की आई है। गांव सुरजनसर से खाली ट्रक ठुकरियासर की ओर आ रहा था और रास्ते में धीरदेसर पुरोहितान के पास बिजली के तारों की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सवार मुखराम सहित एक ओर सवार ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई है परंतु दोनों के फोन, कागजात गाड़ी में ही जल गए है। आग की लपटें देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए है। विजयपाल चौहान ने बताया कि जीएसएस से 11 हजार केवी की लाइन की सप्लाई बंद करवा दी गई है और ट्रक खाख हो गया है। गांव ठुकरियासर के धर्माराम मेघवाल ने बताया कि पुलिस व दमकल को सूचित कर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ से नगरपालिका दमकल की दमकलें रवाना हो गई है।





