May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसबंर 2021। 50 वर्षीया दलित महिला के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को सीओ दिनेश कुमार ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामले के जांच अधिकारी सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर 2021 को महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए दो जनों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में दोनों आरोपी रेवंतराम गोदारा व बिग्गा निवासी रत्तीराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने 1-10-21 को मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस को बताया था कि 29 सितम्बर को अपने पीहर से गांव बिग्गा में स्थित जसनाथजी मंदिर में दर्शन के लिए बस में रवाना हुई थी। बस में उसे बिग्गा निवासी रतिराम जाखड़ ओर गांव कल्याणसर नया निवासी रेवन्तराम गोदारा मिले। दोनो जनो ने उससे जान पहचान बढाई ओर बिग्गा उतरने पर उसे चाय पीने के बहाने एक घर मे ले गए। आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया ओर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की ओर उससे गहने, मोबाइल, कागजात, नकदी आदि छीन लिए। आरोपियों ने अगले दिन सुबह उसे बंद किये गए कमरे का गेट खोला तो वह मुश्किल से अपनी जान बचा कर वहां से भाग आई।