May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहें है और वे सरे बाजार वारदात को अंजाम देने की हिम्मत करने लगे है। आज बाजार में दो चोर आए तो जमकर शोर मचा और मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपी युवकों को पकड़ कर थाने ले गई है। सरकारी अस्पताल के जनाना अस्पताल के पीछे जनता मेडिकल के सामने वाली गली में बाजार से अपने घर की ओर जा रही महिलाओं से थैला छीनकर भागने की कोशिश की। तभी आस पास के नागरिकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाजार में जमकर हंगामा मच गया और मौके पर भीड़ हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस ने नागरिकों से समझाईश की। दोनों चोरों को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई है।