May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2022। तोलियासर के भैरव मन्दिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने कार्रवाई करते हुए दो जनों को आज गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में 32 वर्षीय घनश्याम सिंह, 39 वर्षीय बाबूलाल को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हल्के स्तर की राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि गांव के सद्भाव और सौहार्द को बिगाड़ने के हथकंडे अपनाए जा रहे है इससे गांव में शांति व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा जताया है।

दलित युवक ने दर्ज करवाया था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें 31 मई को इसी गांव के अशोक कुमार मेघवाल व अमराराम सांसी ने इसी गांव के तीन नामजद आरोपियों सहित 6-7 जनों पर जातिसूचक गालियां देते हुए मन्दिर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।