






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दिनभर उमस व गर्मी रही और शाम होते होते बादल बरस पड़े। आज शाम कस्बे में हल्की बूंदाबांदी हुई और क्षेत्र के गांव डेलवां, लोढेरा, गुसाईंसर बड़ा, ठुकरियासर में अच्छी बरसात हुई है। गांव लोढेरा के किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि आज शाम गांव में करीब 20 अंगुल बरसात हुई है जिससे मूंगफली के खेतों में पानी भर गया है। गांवों की गुवाड़ में पानी भर गया है और जन जीवन प्रभावित हुआ है। बता देवें मानसून राज्य भर में पुन सक्रिय हो गया है और आगामी 48 घंटो में बरसात का अर्लट मौसम विभाग ने जारी किया है। 11 अगस्त तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावनाएं भी जताई गई है।







