






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2021। क्षेत्र में सड़क पर रफ्तार एवं लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है और हाईवे सहित क्षेत्र की ग्रामीण सम्पर्क सड़कों पर भी आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही एक हादसा क्षेत्र के गांव रिड़ी से बिग्गा जाने वाली ग्रामीण सम्पर्क सड़क पर। इस सड़क पर गांव अभयसिंहपुरा एवं रिड़ी के बीच में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दो बाईक आमने-सामने भिड़ गई। दोनो ही बाईक तेज रफ्तार में थी एवं मोड़ पर नियंत्रण नहीं करते हुए आपस में टकरा गई। यह तो गनीमत रही कि दोनों बाईकों पर सवार 4 लोगों में से 1 जने को ही चोटें आई और वह भी गंभीर नहीं थी। हादसा देख कर वहां से गुजर रहे गांव रिड़ी के जागरूक युवाओं ने घायलों को संभाला एवं उसे मोटरसाईकिल पर बैठा कर रिड़ी प्राथमिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसकी आंखों के पास लगी चोट पर टांके लगाए गए एवं प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल युवक की पहचान गांव कितासर का निवासी गोपीचंद पुत्र हनुमानाराम नायक के रूप में हुई है।



