






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2021। गांव आड़सर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 किलोमीटर दूर लालासर से कक्षा 9 की 2 छात्राओं तथा 2 किलोमीटर दूर गांव धीरदेसर पुरोहितान की 5 छात्राओं के लिए अब स्कूल आना आसान हो गया है। आज इन 7 बालिकाओं सहित 114 बालिकाओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल दी गई है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य बालमुकुंद शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि अब बेटियों की पढ़ाई में दूरी व साधन नहीं होने की बाधा दूर होगी और वे पढ़कर आगे बढ़ सकेगी। साइकिल वितरण करते हुए सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी व उपसरपंच गजेन्द्र सिंह ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक सुभाषचन्द्र पटीर, राजेश कुमार मोटसरा, नेकीराम, प्रदीप कुमार खेड़ीवाल, शारीरिक शिक्षक सुनीता कुमारी आदि मौजूद रहे।




