May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितबंर 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका से बड़ी खबर सामने आई है। पालिका के दो भाजपा पार्षद हाथ में अपने पद से इस्तीफा लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे है। वार्ड 4 के पार्षद प्रकाश मलघट व वार्ड 5 के पार्षद मघराज तेजी उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को इस्तीफा देने की जिद कर रहें थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मित्तल ने उन्हें निर्णय पर कुछ देर विचार करने को कहा। खबर आग की तरह फैल गई और भाजपा के नेता विनोदगिरी गुसाई व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा मौके पर पहुंच गए। नेता दोनों पार्षदों को वहां से अपने साथ लेकर समझाईश प्रारंभ कर दी है। यहां कांग्रेसी नेता विमल भाटी व पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख सहित अनेक पार्षद व लोग एकत्र हो गए। इस दौरान चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
अल्पमत की ओर जा रही शहर भाजपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा लगातार अल्पमत की ओर बढ़ रही है। बता देवें भाजपा के पास 40 में से 23 पार्षद थे जिसमें से एक बागी होने पर 22 पार्षद शेष रहें। वहीं भाजपा वार्ड एक का उपचुनाव हार गई और संख्या 21 रह गई। 21 में से गत दिनों डॉली झंवर ने इस्तीफा देने की घोषणा की और आज फिर भाजपा में हाई वोल्टेज ड्रामा नजर आया। दो पार्षद इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए पहुंचे। अगर तीन इस्तीफे हो जाते है तो भाजपा अल्पमत में आ जाएगी।