May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। क्षेत्र के गांव पूनरासर में एक खेत में काम करने आए दो लड़कें खेत मालिक की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गए। युवती के परेशान पिता ने सेरूणा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस से युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पूनरासर निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले उसके खेत में हरियाणा के दो लड़के अजय और मुकेश काम करने आए थे। दोनों लड़कों ने काम किया और चले गए थे। दोनों 15 मई की रात को परिवादी के घर आए और रात को रूकने के लिए जगह देने की बात कही। परिवादी जब सुबह उठा तो पाया की दोनों लड़के व उसकी बेटी घर से गायब है। उसने तलाश का प्रयास किया परंतु कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है।