






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंचो की अगुवाई में अपने गांव के बच्चों को शिक्षा व खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के कुछ प्रयास कई बार नजर आते है। ग्राम पंचायत लिखमादेसर की सरपंच सरस्वती देवी ने गांव में शिक्षा की अलख जगाने के लिए एक नई पहल की है। उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत से पढ़ लिख कर गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा देने के लिए कक्षा 8 से 12वीं तक की कक्षाओं में टॉप पांच बच्चों के लिए नि:शुल्क शैक्षणिक भ्रमण का वादा किया। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को स्कूल में आयोजित समारोह में बच्चों के लिए नि:शुल्क शैक्षणिक भ्रमण की घोषणा की गई थी। गुरूवार रात श्री हंसोजी धाम से महंत भंवरनाथजी की उपस्थिति में बस द्वारा टूर रवाना हुआ है। सिद्ध ने बताया कि भ्रमण से बच्चे प्रोत्साहित होंगे और इस वर्ष भी प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नि:शुल्क भ्रमण करवाया जाएगा। राउमावि के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि बच्चों को ऐतिहासिक महत्व के स्थान जयपुर, वृदांवन, मथूरा, आगरा, धौलपुर किला, फतेहपुर सीकरी, सहित अनेक किले, सामरिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं टूर में बच्चों के साथ रवाना हुए है। इस दौरान गांव के देवाराम ज्याणी, मांगीलाल पारीक, केसराराम सुथार, बेगनाथ ज्याणी, हिम्मतनाथ, मूलनाथ, पुरखाराम, मांगीलाल सहू, काननाथ, परसनाथ मौजूद रहें व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। बस में गांव के रामप्रताप सहू, ओमनाथ, मदन झोरड़, राकेश पारीक, राजूनाथ सेवाएं देने यात्रा में बच्चों के साथ रहेंगे।




