श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी घायलों का ईलाज किया जा रहा है।







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। हाइवे पर लखासर टोल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और इन घायलों की मदद करने रूकी कार से एक मोटरसाइकिल आकर भिड़ गई और कार व बाइक सवार पांच जने घायल व एक जना चोटिल हो गया है। घायलों को टोल पैट्रोलिंग टीम द्वारा अस्पताल लाया गया है। घायलों में बाइक सवार 25 वर्षीय दामोदर पुत्र गंगाधर निवासी श्रीडूंगरगढ़ तथा 23 वर्षीय जिंदरपाल पुत्र देवीलाल जाट निवासी लूणकरणसर घायल हो गए है। वहीं कार में सभी युवा जयपुर से बीकानेर जा रहें थे और इनमें 24 वर्षीय सलोनी पुत्री राजकुमार दम्माणी गंभीर घायल हुई है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं 30 वर्षीय मुकुल पुत्र राजकुमार दम्माणी, 40 वर्षीय अमित पुत्र केवड़ाचंद मूंधड़ा, 30 वर्षीय चेलसी पुत्र शिव कुमार घायल हो गई है। मेडिकल कर्मियों की टीम ईलाज में जुट गई है तथा हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंच गए है।







