May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-13 at 21.25.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2024। क्षेत्र में हर दिन हो रहे हादसों में ना केवल मानव जीवन का नुकसान हो रहा है बल्कि साथ ही बड़ी संख्या में बेजुबान जानवरों को भी सड़क पर मौत का शिकार बनना पड़ रहा है। क्षेत्र में इन दिनों लगभग हर दिन गौवंश के लिए हाईवे पर तेज गति अकाल मृत्यू बन रही है। अभी गांव ठुकरियासर में गांव से निकलते ही गौशाला के पास हुए एक हादसे में अज्ञात वाहन ने तीन गौवंश को कुचल दिया है। घटना में दो गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है एवं क्षेत्र से गुजर रही नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर तेज गति के वाहनों की टक्कर से औसतन 2 से 3 गौवंश प्रतिदिन दम तोड़ रहे है। वहीं दूसरी और इन बेजुबानों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के प्रयासों में नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा सड़क पर विचरण कर रही गौवंश के रेडियम बांधने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थान के आंनद जोशी ने बताया कि संस्थान को पन्नालाल गट्टूबाई भंडारी ट्रस्ट द्वारा रेडियम बेल्ट उपलब्ध करवाए गए है। जिन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के आस पास की मुख्य सड़कों पर घूम रही गौवंश एवं अन्य जीवों के गले में, सिंगों में बांधा जाएगा। अभियान की शुरूआत करते हुए श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने रेडियम बेल्ट के कारण दूर से ही पशु के दिख जाने के कारण दुर्घटनाओं में कमी आ सकने की बात कही। अभियान की शुरूआत पर संस्थान की सुषमा श्याम करनाणी, रामनिवास, श्याम गिरी, गणेश कच्छावा, बाबूलाल, आशीष, विकास, केशु, अनुज आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभी अभी हुए हादसे में सरदारशहर रोड़ पर दो गौवंश की हुई अकाल मृत्यू, एक गंभीर घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेडियम पट्टी बांधने के अभियान की शुरूआत करते नर नारायण सेवा संस्थान के कार्यकर्ता।