May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 15 एवं 16 नवम्बर, याने के शनिवार एवं रविवार को डॉ लाल पैथ लैब द्वारा दो दिवसीय मेगा हैल्थ चैकअप कैंप लगाया जाएगा। स्थानीय शाखा के विजय स्वामी ने बताया कि मोहीनी प्लाजा में स्थित लैब में इस शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, शुगर, कोलेस्ट्रोल, यूरिक एसिड जैसे पांचों महत्वपूर्ण टेस्ट केवल 60 रुपए में किए जाएगें एवं सम्पूर्ण शरीर की जांच वाले पैकेज लेने पर 50 से 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। शिविर के दौरान शुगर फास्टिंग, एचबीए1सी, थायराइड प्रोफाईल, एलएफटी एंड केएफटी, लिपिड, सीबीसी जैसी जांचों वाले 3370 रुपए के पैकेज को मात्र 1180 रुपए में एवं विटामिन डी, विटामिन बी12, शुगर फास्टिंग, एचबीए1सी, थायराइड प्रोफाईल, एलएफटी एंड केएफटी, लिपिड, सीबीसी आदि जांचों वाले 6120 रुपए के जांच पैकेज को मात्र 1980 रुपए में लिया जा सकेगा एवं क्षेत्रवासी अपना फुलबॉडी चैकअप करवा सकेगें। शिविर में कई महत्वपूर्ण जांचें मात्र 10-10 रुपए में की जाएगी। शिविर के दौरान भीड़ से बचने के लिए इच्छुक क्षेत्रवासी 8302953656 पर अपना अग्रीम पंजीयन भी करवा सकेगें। इनके अलावा 17 नवम्बर सोमवार को इसी लैब में एक दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध डॉ किशन भाटी अपनी सेवाएं देगें एवं हृदय रोग, त्वचा रोग, शुगर, बीपी, थायराइड, बालों की समस्या, मानसिक रोग, घुटनों का दर्द, रीढ़ की हड्डी की तकलीफ, मोटापे, पेट की तकलीफ, एलर्जी, स्त्री रोग आदि के संबध में अपना परार्मश देगें।