May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2020। वार्ड नम्बर 14 के कितासर भाटियान में राजकीय विद्यालय में बने बूथ पर अचानक एक होम गार्ड का जवान गश खाकर गिर पड़ा। माहौल में अफरा तफरी मच गई और जवान को तुरन्त श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। वहीं गांव बेनिसर में राजस्थान पुलिस का जवान महावीर सिद्ध कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद पीपीई किट पहन कर मतदान किया। सिद्ध ने सभी ग्रामीणों के वोट दिए जाने के बाद अंतिम मतदाता के रूप में अपना मत प्रयोग किया। दोनों समर्पित सिपाहियों के जज्बे की ग्रामीणों ने खूब सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर में कोरोना पॉजिटिव जवान महावीर सिद्ध ने पीपीई किट पहन कर अंतिम वोट मतपेटी में डाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर भाटियान में गश खाकर गिरे जवान को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत गाड़ी में चढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर भाटियान में जवान के गश खाकर गिरने से एक बार अफरातफरी का माहौल हो गया।