






बुजुर्ग काट ली हाथ की नस, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में सादुल कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सोमिल पालीवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता 74 वर्षीय श्रवण पालीवाल ने सोमवार को अपने हाथ की नस काट ली व फिर पानी की कुंडी में उतरने लगे। कुंडी के मुंह में फंस गए तो परिवादी की माँ ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई अशोक अदलान को सौंप दी।
युवक झूल गया फंदे पर, की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में सुभाषपुरा निवासी 29 वर्षीय प्रिंस खुराना ने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ललित पुत्र हरभजन खुराना ने पुलिस को बताया सोमवार को उसके पापा का फोन आया कि प्रिंस ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया व मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई तनेराव सिंह को दी है।
रेल पटरियों पर ट्रेन के आगे आकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में जोरावरपुरा निवासी 25 वर्षीय श्रीराम पुत्र मुरलीधर सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके 28 वर्षीय भाई विक्रम सोनी ने सोमवार को शाम करीब सवा सात बजे रेल पटरियों पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी है।
घर में ही काम करते हुए गिरी दीवार, युवक की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में धुपालिया निवासी 38 वर्षीय धर्मदास पुत्र गिरधारीदास ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को उसका 40 वर्षीय भाई जगदीश दास अपने घर में काम कर रहा था। जिस पर घर की दीवार गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी गई है।
अचानक बिगड़ी तबीयत, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में उदासर निवासी 25 वर्षीय प्रतापसिंह पुत्र चंद्रसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि सोमवार को करीब 11 बजे उसके ताऊ 45 वर्षीय मालूसिंह पुत्र गिरधारीसिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामावतार को दी है।



