






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2020। महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में पानी के कुंड में गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल गंगाराम से मिली जानकारी के अनुसार घटना महाजन थाना क्षेत्र के घुसायाना गांव की है। जहां भोलूराम पुत्र गोपालाराम की दो बच्चियां घर की बाखळ में खेल रही थी। दोनो बच्चियां खेलते-खेलते कुंड पर चढ़ गई। कुंड को ऊपर से टीन से ढका हुआ था। जैसे बच्चियां कुंड पर लगे टीन पर चढ़ी तो टीन कुंड में गिर गया साथ ही दोनों बच्चियां भी कुंड में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान बच्चियों का पिता घर से बाहर गया हुआ था तथा मां पीछे गायों के बाड़े में काम रही थी। काफी देर किसी ने देखा नहीं और दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।



