May 19, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2020। कोरोना महामारी के कारण हर लोग परेशान है और इससे बचाव के लिए हर मुमकिन प्रयास भी कर रहा है जैसे- हर थोड़ी देर पर हाथ धोना, मास्क लगाना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना। लेकिन डॉक्टर और विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण का अधिक खतरा है। ऐसे में लोगों को इम्युनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। शिमला मिर्च का सेवन करने से ना सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होती है बल्कि और भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं शिमला मिर्च किस प्रकार इम्युनिटी मजबूत करता है-

शिमला मिर्च: शिमला मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, फ्लेवोनॉइड्स, अल्कलाइड्स और टैनिन्स जैसे लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं जिससे इम्युनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जिससे इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। शिमला मिर्च के सेवन से हमारा स्ट्रेस भी कम होता है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम बहुत जल्दी बेहतर होने लगता है।

वजन कम करता है: शिमला मिर्च अतिरिक्त वजन को कम करने में मददगार है। शिमला मिर्च में बेहद कम कैलोरी होती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट अप करता है, जिसके कारण आपका वेट लॉस प्रोग्रेस काफी तेजी से होता है।

डायबिटीज कंट्रोल करता है: शिमला मिर्च ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है। ऐसे में डायबीटीज के मरीजों को डाइट में शिमला मिर्च शामिल करने की सलाह दी जाती है। शिमला मिर्च में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

गठिया से राहत दिलाता है: शिमला मिर्च का प्रमुख तत्‍व केयेन्‍ने होता है जो शरीर में दर्द के प्रभाव को घटाने का काम करता है। इसके सेवन से गठिया की समस्‍या से भी राहत मिलती है। पेनकिलर ट्यूब या जेल में भी यही तत्‍व होता है, जिसे लगाते ही दर्द छूमंतर हो जाता है।